चलती कार में लगी आग, बमुश्किल बची जान

रविवार को खैर में टैटीगांव रोड पर चलती हुई इंडिका कार में अचानक आग लग गई। कार में सीएनजी की किट लगी हुई थी। आग लगते ही कार के दरवाजे लॉक हो गए। इससे कार चालक होश खो बैठा। गनीमत रही कि कार में आग लगी देखकर कुछ लोगों ने हिम्मत कर कार के शीशे तोड़कर चालक को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई। हालांकि कार पूरी तरह जल चुकी थी।

गांव खेड़ा सत्तू निवासी विवेक पुत्र कृृपाल सिंह दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। रविवार को वह गांव आए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अकेले ही किसी काम से खैर जा रहे थे। रास्ते में ईंट भट्ठे के पास अचानक कार में आग लग गई। उन्होंने कार रोक दी और दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजे नहीं खुले। उधर आग की लपटें बढ़ने के साथ ही कार के अंदर धुआं भर गया। इससे विवेक कार के अंदर बेहोश हो गए। वहां से निकल रहे राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर विवेक को बाहर निकाला।

उनके चेहरे पर पानी डाला गया, तब होश आया। चंद पलों में गाड़ी पूरी तरह जल गई। उधर इलाके में यह अफवाह फैल गई कि सिकंदराराऊ जैसी घटना खैर में होने से बच गई। कार में चार लोग सवार थे जो मथुरा जा रहे थे। हालांकि यह बात महज अफवाह निकली।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...