पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी

महानगर के रोरावर मोहल्ला में एक युवक ने रविवार को पत्नी के साथ कलह के चलते मौत को गले लगा लिया। युवक को फांसी के फंदे पर झूलता देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना के वक्त युवक की पत्नी मजदूरी करने गई थी। युवक के आत्मघाती कदम उठाने से उसके दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। 

हाथरस के सादाबाद क्षेत्र का रहने वाला इकबाल (35) पुत्र सलीम वर्तमान में थाना देहली गेट के रोरावर मोहल्ला में किराए के मकान में दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। इकबाल का अपनी पत्नी रूबी के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पड़ोसियों के अनुसार दोनों में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। परिवार का भी अर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, बच्चों को पालने के लिए पत्नी भी कपड़ों पर प्रेस करने का काम करती थी।

रविवार सुबह लगभग 9:30 पर पत्नी के काम पर जाने के बाद युवक घर पर अकेला रह गया था। इसी दौरान एक कपड़े का फंदा बना वह उसे गले में डाल झूल गया। इधर, पड़ोसियों को काफी समय बाद भी जब कमरे में कोई हल चल होती नहीं दिखी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से किसी प्रकार की आवाज नहीं आने पर उन्होंने खिड़की आदि से झांक कर देखा तो इकबाल फांसी के फंदे पर झूलता मिला। इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

पिता को देख बिलख उठे बच्चे

इकबाल के दो बच्चे (एक बेटा, एक बेटी) हैं। पिता को मृत देख दोनों मासूम बच्चे बिलख उठे। इधर, पत्नी भी शौहर के शव को देख फफक पड़ी। इकबाल की मौत की सूचना पर उसके गांव से अन्य परिजन भी दोपहर बाद यहां पहुंच गए।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...