हैडलाइन

रामदास आठवले के साथ एकनाथ शिंदे ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का दर्शन किया

रामदास आठवले के साथ एकनाथ शिंदे ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का दर्शन किया


मुंबई: महाराष्ट्र राज्य के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के साथ दलित समाज का एकमात्र धार्मिक तीर्थ चैत्यभूमि का दौरा कर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मोमबत्ती की रोशनी कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।

चैत्यभूमि परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि देवेन्द्र फाडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार अपना कार्यकाल जरुर पूरा करेगी ऐसा मेरा विश्वास है।आरपीआई(आठवले)पहले भी भाजपा के देवेन्द्र फाडणवीस के साथ थी और आज भी उनके साथ है।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)  मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने कहा कि जब भी कोई देश का नेता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन करने के लिए चैत्यभूमि में आता है तो हमको डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के लिए बहुत गर्व महसूस होता है।और बाबा साहेब के दरबार में आने वाले हर छोटे-बड़े लोगों के प्रति हमारे दिलों में सम्मान बढ़ जाता है।

आरपीआई(आठवले)मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे विधायक दिलीप (मामा) लांडे,सिद्धार्थ कसारे,नागसेन कांबले,सचिन मोहिते,भिकाजी कांबले,चंद्रशेखर कांबले,प्रवीण मोरे मुंबई के युवा नेता संजय डोलसे के अलावा कई विधायक और नेता इस मौके पर चैत्यभूमि में उपस्थित थे।    

बतादें कि देश और खासकर महाराष्ट्र की राजनीति में जब भी कोई बडा परिवर्तन होता है।तब राष्ट्रपति,प्रधान मंत्री,राज्यपाल,मुख्य मंत्री और अन्य सभी दलों के नेता चैत्यभूमि का दौरा कर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं।


फोटो:कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...