हैडलाइन

स्थापना दिवस पर लिनेस ने लोगों को दिया सामाजिक संदेश

स्थापना दिवस पर लिनेस ने लोगों को दिया सामाजिक संदेश 


●ग्लोबल चक्र न्यूज 

नवी मुंबई: प्रिजाइडिंग ऑफिसर लिनेस डिस्ट्रिक्ट एमएच-1मुंबई प्रगति संस्थापक अध्यक्ष लिनेस प्रेमा राममिलन शुक्ला के संयोजन में एरोली स्पोर्ट्स क्लब में लिनेस के 9वें स्थापना दिवस पर महिला पदाधिकारियों का स्नेह सम्मेलन का आयोजन बड़े पैमाने पर किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि लिनेस अर्चना अग्रवाल अध्यक्ष (एआईएलसी)विशेष अतिथि लिनेस डॉ मंजरी कुलकर्णी संस्थापक अध्यक्ष (एआईएलसी)अन्य अतिथि लिनेस इंदू मेहता संरक्षक(एआईएलसी) लिनेस रंजन गाला(जिला सलाहकार)लिनेस ज्योति भूटा (प्रिंसिपल सलाहकार)विशेष आमंत्रित अतिथि लिनेस शशि राजपाल पूर्व अध्यक्ष (एआईएलसी)लिनेस चंद्रा अरोरा थर्ड उपाध्यक्ष (एआईएलसी)और प्रेमा राममिलन शुक्ला ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में सभी पूर्व जिला अध्यक्ष शोभा चंदा,मंजुला गाडा,नमिता मिश्रा,डॉ अरविंदर संधू ,छाया दुसाने,सीमा लाडगे जिला सचिव पूजा मतलानी,पिंकी खेरा जिला कोषाध्यक्ष रिना ठक्कर,लॉरेन डिसूजा,अरुण पारेख मुख्य अधिकारी मेरी जॉन रिजिनल कोऑर्डीनेटर मोनिका गाडा,मतविन्दर बक्शी के अलावा 150 लिनेस के पदाधिकारियों ने स्नेह सम्मेलन में भाग लिया।

महिलाओं ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधा लगाओ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नौ प्लास्टिक,परिसर की साफ सफाई,महान स्वतंत्रता सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,इंदिरा गांधी,जोधा बाई,शकुन्तला,श्रीराधे श्याम और भारत माता की भेषभूषा धारण कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।महिलाओं ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति से समाज को धार्मिक और सामाजिक और मानवता का संदेश दिया।

प्रेमा राममिलन शुक्ला ने समारोह के समापन पर प्रतिभागी महिलाओं को मिनी प्लांट और आकर्षक उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया।सीमा रॉय,सुभांगी टाकरे का प्रदर्शन भी शानदार रहा।भारत माता की भूमिका के लिए रीनाक्षी बौथियाल को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया.



Most Popular News of this Week

खारघर में CISF की ओर से 10 किलोमीटर...

 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की मुंबई एयरपोर्ट यूनिट की ओर से शनिवार...

SINGAPORE–INDIA MARITIME BILATERAL EXERCISE (SIMBEX-2026) CONCLUDES

The 33rd edition of the Singapore–India Maritime Bilateral Exercise (SIMBEX-2026), hosted by the Indian Navy at Visakhapatnam, concluded on 26 October 2026. The exercise further strengthened the...

टीवी प्रोजेक्ट्स मशहूर...

आहट, सीआईडी, एजेंट विनोद , वो रात होने को है, गुटर गू, दिव्य दृष्टि, अदालत और...

. अनेकांनी ट्रेनमधून उतरून...

मध्य रेल्वेच्या कांजूरमार्ग रेल्वे स्थानकाजवळ तांत्रिक बिघाड झाल्याने...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रावहिनी...

मुंबई येथील राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्षाच्या कार्यालयात आयोजित जनता...

महानगरपालिका शाळांतील पाच...

पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छ हवा आणि वातावरणीय बदल यांसारख्या महत्त्वाच्या...