हैडलाइन

कर्मचारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- नरेंद्र मोदी ही देश को बचा सकते हैं

हैदराबाद : हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले मौके पर छोड़े गए एक सुसाइड नोट में उसने लिखा कि केवल नरेंद्र मोदी ही देश को बचा सकते हैं. वारदात हैदराबाद के सैदाबाद की है. जहां 30 वर्षीय नुथालागंती नारसिंह ने अपनी कंपनी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह अपने सीनियर द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान चल रहा था.

नारसिंह ने मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है. जिसमें उसने अपने उत्पीड़न का जिक्र किया है. साथ ही उसने नरेंद्र मोदी को लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखे जाने की इच्छा जताई है. उसने सुसाइड नोट में लिखा कि केवल मोदी ही देश को बचा सकते हैं. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. अब पुलिस उसके इंचार्ज की तलाश कर रही है. जबकि रिश्तेदारों और दोस्तों ने मृतक के शव को लेकर प्रदर्शन किया. वे इस केस में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 



Most Popular News of this Week

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...

नवी मुंबईतील विकास कामांना...

 नवी मुंबईतील विविध प्रलंबित व महत्त्वाच्या विकासकामांबाबत आमदार मंदा...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...