हैडलाइन

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी के 60 वें वसंत पर गुलदस्ताओं का लगा ढ़ेर

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी के 60 वें वसंत पर गुलदस्ताओं का लगा ढ़ेर 

●ग्लोबल चक्र न्यूज डेस्क 

मुंबई: महाराष्ट्र मुंबई के जाने माने साहित्यकार, राजनेता और पूर्व मंत्री,पत्रकार और न जाने क्या क्या थे।मेरे अलावा और कितनों के श्रद्धा स्थान डॉ राममनोहर त्रिपाठी (बाबूजी) के चिरंजीव पत्रकार अनुराग त्रिपाठी(भईया) अपने पिताश्री के धार्मिक,सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की बदौलत अपने कर्तव्य पथ पर दिन दुगुनी रात चौगुनी बढ़ रहे हैं। 

अनुराग भईया ने अपने तप और अच्छे कर्मों से असंख्य लोगों के दिलों में जो रंग बिरंगे फूल खिलाया है।वह सब के सब उनके 60वें जन्मदिन पर तरह तरह के गुलदस्तों में सज और सिमट कर बधाई स्वरूप उनके हाथों में आ गये।मुंबई की भारी बरसात में भी घाटकोपर के हिन्दी हाई स्कूल में उन्हें जन्मदिन की शुभकामना और बधाई देने वालों का तांता लग गया।और देखते ही देखते एक दो नहीं बल्कि गुलदस्ताओं का अम्बार लग गया।जहां बाहर बरसात मुंबई की भीषण गर्मी को शीतलता प्रदान करने का काम कर रही थी।वहीं हिन्दी हाई  स्कूल के अंदर सबसे शानदार  स्व महेंद्र प्रताप शारदा सिंह सभागार में बरसते हुए तरह तरह के ताजा-तरीन फूल अनुराग भईया के 60वें जन्मदिन की तारीख उनके जीवन रुपी कागज पर लिख रहे थे।

हमारे बड़े बुजुर्गों का कहा, बाढ़े पूत पिता के धर्मे,खेती उपजे अपने कर्मे।इस मौके पर कुछ पिता का धर्म और कुछ बेटा का कर्म का मिला जुला नजारा देखने को मिला।

बहरहाल अनुराग भईया इस खुशी के सुनहारे अवसर पर त्रिपाठी परिवार और अपने सैकड़ों शुभचिंतकों के साथ काफी खुश नज़र आये।फोटो में सफेद और चमकीले दांत इस बात की गवाही दे रहे हैं। इस सुनहरे अवसर पर विधायक राजहंस सिंह,भाजपा महाराष्ट्र उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह,मोहम्मद आरिफ नसीम खान,डॉ राजेंद्र सिंह,आचार्य पवन त्रिपाठी,अनिल गलगली,संतोष सिंह,गीता सिंह,संजय सिंह,नितेश सिंह,उदय प्रताप सिंह,पत्रकार विमल मिश्र,ओमप्रकाश तिवारी,मनोज राजन नाथानी,महेश अग्रवाल,श्रीनारायण तिवारी,अभय मिश्र,मनोज दुबे,जितेंद्र मिश्रा,ऑड विनोद पाठक,ऑड अरविंद तिवारी,ऑड अशोक सिंह,डॉ संदीप मिश्रा,वीरेंद्र सिंह,अनिल त्रिवेदी,पुराने मित्र दशरथ घरवाडे,कमलेश दवे,धरमचंद डांगरा,ललित डांगरा,राजू मेहता,महेंद्र मेहता,जालिन्दर कांबले(मामा) परिवार मंजू पांडेय,प्रेमा अवस्थी,पूनम त्रिपाठी,सई त्रिपाठी,लीलाधर पंसानिया,तंवी पंसानिया,रिशान पंसानिया कॉलेज मित्र वीवीएस मूर्ति के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोगों ने अनुराग भईया को शाल और गुलदस्ता देकर उन्हें 60वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।और स्कूल सहपाठी रॉनी डिसूजा ने गीत प्रस्तुत किये।



Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...