एक्सप्रेस-वे पर पुलिस अधिकारी की मौत
पनवेल। मुंबई पुलिस बल में कार्यरत 55 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर सूरज चौगुले की रविवार सुबह तीन बजे पनवेल के पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई. यह दुर्घटना चौगुले चला रहे सुजुकी अर्टिगा गाड़ी डिवाइडर से टकराने से होने का की जानकारी पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
नवी मुंबई के सानपाड़ा में रहनेवाले 55 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर सूरज रामचंद्र चौगुले विक्रोली के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में तैनात थे. सब-इंस्पेक्टर चौगुले पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर जाये समय पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 5/100 पर दुर्घटना होने की जानकारी पुलिस द्वारा दि गई है. हादसे के बाद सब-इंस्पेक्टर चौगुले को घायल अवस्था में पनवेल के नानासाहेब धर्माधिकारी उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा डॉक्टरों ने चौगुले को मृत घोषित कर दिया।