हैडलाइन

बिना कोई जानकारी दिए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

बिना कोई जानकारी दिए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी

पनवेल। अक्सर सुना जाता है कि बैंक डिटेल एंव ओटीपी देने के बाद ऑनलाइन ठगी की गई है. लेकिन खारघर के रहनेवाले एक व्यक्ति के साथ बिना कोई जानकारी दिए 98 हजार 500 रुपये की ठगी की गई है. हालांकि गनीमत रही कि उक्त व्यक्ति ने तुरंत दिखाई सतर्कता के कारण आगे की ठगी नही हो पाई. इस संबंध में खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह ठगी खारघर के रहनेवाले सुमित मुखर्जी के साथ कि गई है. मुखर्जी लाइबेरिया देश की एक कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत है. वह कुछ दिन वंहा एंव कुछ दिन भारत मे रहते है. 21 मई की शाम जब वह अपने लैपटॉप पर काम कर रहे थे तभी उन्हें उनके मेल आईडी पर एक ओटीपी आई थी. इस दौरान जब वह जांच किये तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 98 हजार 500 रुपये ट्रांसफर हुआ है.जिसके बादउन्होंने तत्काल बैंक में फोन कर अपना खाता फ्रिज करवाये.इसके बाद फिर उन्हें 1 लाख 74 हजार 78 रुपये का ओटीपी आया. हालांकि इस दौरान उनका खाता फ्रिज होने के कारण पैसा नही गया. जिसके बाद उन्होंने ऑनलाइन साइबर सेल सहित खारघर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का...

मुंबई। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा (रजि.), मुंबई द्वारा आयोजित दिवाली...

सायन-कोलीवाड़ा में शाइना एनसी...

मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में शिवसेना UBT की ओर से शाइना एनसी के खिलाफ ‘चप्पल...

लातूर जिल्हा बँकेत सहकार...

लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या पंचवार्षिक निवडणुकीत सोमवारी...

दूध उत्पादक शेतकऱ्यांचे हित,...

 राज्यभर चर्चेत असलेल्या कोल्हापूर जिल्हा सहकारी दूध उत्पादक संघ अर्थात...

लोकनेते अजितदादांचा...

 मी एका संघर्षयोद्ध्याची सहचारिणी आहे. दादांची अपूर्ण स्वप्ने, त्यांचे...

मुंबई महानगरासाठी ‘एल निनो’...

मुंबईत मोठ्या प्रमाणात सुरू असलेल्या पायाभूत सुविधांच्या विकासाच्या...