हैडलाइन

पाव गरम करने की बात पर तीन युवकों की पिटाई

पाव गरम करने की बात पर तीन युवकों की पिटाई,

ठेलवालो की रात में दहशत, कार्यवाई की मांग


पनवेल। पनवेल इलाके में चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस डिपो इलाको सहित मुख्य मार्गो पर रात में ठेलेपर खाद्य पदार्थ सहित मादक पदार्थ बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है. हालांकि इन ठेलवालो की रात में दहशत इतनी बढ़ गई है कि इनके द्वारा खाद्य पदार्थों का मनमर्जी तरीके से पैसा मांगने के साथ कमी बताने पर गाली गलौज एंव मारपीट की घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला पनवेल के बस डिपो के पास से सामने आया है. इस मामले में पनवेल पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार न्यू पनवेल के रहनेवाले बिपिन अपने दोस्त को गांव जाने के लिए छोड़ने के लिए पनवेल डिपो आये थे. इस दौरान उन्हें भूख लगने के कारण पास के ठेले पर बिक रहे भुर्जी पाव खाने गए थे. जिसके बाद दोनों ने भुर्जी पाव मंगवाया. लेकिन पाव गरम नही होने के कारण बिपिन ने चालक को पाव थोड़ा गरम करने कहा. इसी बात को लेकर सभी ने मिलकर बिपिन की पिटाई की. इस दौरान जब उनके दोस्त बात सुलझाने आये तो बिपिन के दो दोस्तों को भी बुरी तरह पीटा गया. जिसकर बाद बिपिन ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...