हैडलाइन

अधिक मुनाफे का लालच देकर रिलायंस के मैनेजर के साथ 84 लाख की ठगी

अधिक मुनाफे का लालच देकर रिलायंस के मैनेजर के साथ 84 लाख की ठगी,

मोतीलाल ओसवाल कंपनी के नाम से किये ठगी


नवी मुंबई। नामी मोतीलाल ओसवाल के नाम से फर्जी एप्लिकेशन बनाकर निवेश करने पर अधिक मुनाफे का लालच देकर रिलायंस कंपनी के मैनेजर के साथ 84 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि जब उक्त कर्मी ने मोतीलाल ओसवाल के मुंबई कार्यालय के जाकर जांच किये तो पूरी हकीकत सामने आई. जिसके बाद संबंधित ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुवे पुलिस हर स्तर से प्रयास कर रही है. हालांकि अब नामी कंपनी के नाम पर फर्जी एप्प बनाकर ठगी किये जाने से नागरिको का भरोसा अब समाप्त होने के कगार पर है. प्राप्त जानकारी अनुसार जुइनगर के रहनेवाले नागेश को अगस्त में एक महिला ने व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेज बताई थी कि वह मोतीलाल ओसवाल स्टॉक में निवेश कर ट्रेडिंग करने पर अधिक फायदा होता है. अगर वे भी निवेश करेंगे तो उन्हें भी अधिक मुनाफा होगा.इस दौरान ठगबाज महिला ने 600 प्रतिसद रिटर्न का लालच दि. हालांकि मोतीलाल ओसवाल नामी होने के कारण उन्होंने भरोसा कर महिला द्वारा बताए गए एप्प डाउनलोड कर पूरी जानकारी सांझा किये. इसके बाद महिला द्वारा दिये गए निर्देश अनुसार उन्होंने कुल 83 लाख 78 हजार रुपये निवेश कर दिए. लेकिन जब वे अपना पैसा निकालना चाहे तो उनसे और पैसो की मांग की गई. जिसके कारण उन्हें संदेह होने पर मोतीलाल ओसवाल कंपनी के  परेल कार्यालय में जाकर जांच किये तो पूरी हकीकत सामने आई।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...