हैडलाइन

*छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी मजदूर अपने गांव ग्राम प्रधान संसार सिंह ने नहीं करवाया किसी भी प्रकार का कोई टेस्ट लोगों के बीच में घूम रहे हैं प्रवासी मजदूर लोगों में दहशत मुजफ्फरनगर शासन प्रशासन की मेहनत पर फिर सकता है पानी*

*छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी मजदूर अपने गांव ग्राम प्रधान संसार सिंह ने नहीं करवाया किसी भी प्रकार का कोई टेस्ट लोगों के बीच में घूम रहे हैं प्रवासी मजदूर लोगों में दहशत मुजफ्फरनगर शासन प्रशासन की मेहनत पर फिर सकता है पानी* 



मुज़फ्फरनगर।लॉकडाउन के चलते बाहर से गांव में लौटे लोगों की जानकारी नहीं देने पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव सीधे जिम्मेदार होंगे। उक्त सभी लोगों के स्वास्थ्य के बारे में प्रतिदिन जानकारी लेनी होगी। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धातक कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 31 मई मुज़फ्फरनगर में लॉकडाउन कर दिया गया हैं। नगरीय क्षेत्र में काम करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोग लॉकडाउन होने के कारण फंस गए थे। लॉकडाउन के चलते बसें, ट्रेनें और यातायात के अन्य साधनों के बंद होने के कारण नगरीय क्षेत्र में फंसे गांव के लोग पदयात्रा करते अपने गांव की ओर चल दिए हैं। कई दिनों की पैदल यात्रा करने के बाद बड़ी मुश्किल से लोग अपने घरों को लौटे थे। बाहर से गांव को लौटने वाले लोगों के कारण गांव में संक्रमण फैलने की आशंका प्रशासन के साथ ग्रामीणों को भी सताने लगी थी। प्रशासन ने बाहर से लौटे सभी लोगों के बारे में जानकारी देने और उनके स्वास्थ्य की बराबर निगरानी करने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव को सौंपी थी। मगर जनपद मुजफ्फरनगर के ब्लॉक मोरना के गांव बेलड़ा में लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ग्राम प्रधान ने बाहर से आए मजदूरों का कोई सुध नहीं ली ना ही करवाया कोई टेस्ट और प्रवासी मजदूर भी अपने परिवार के साथ साथ गांव के लोगों के साथ भी मिलजुल रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ सकता है वही गांव वालों ने बताया कि इसकी जानकारी लगातार ग्राम प्रधान संसार सिंह बेलड़ा को दी जा रही है मगर ग्राम प्रधान की ओर से किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है वही ग्राम प्रधान इस पूरे मामले को हल्के में ले रहे हैं गांव बेलड़ा में लगभग एक दर्जन लोगों के आसपास गांव में मध्य प्रदेश झारखंड से लौटे हैं यदि किसी एक को भी हुआ  कोरोना वायरस संक्रमण तो इस तरह मुजफ्फरनगर शासन प्रशासन की मेहनत पर फिर सकता है पानी शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की है जरूरत।


Most Popular News of this Week

कांदा- सोयाबीन- धान...

कांदा- सोयाबीन- धान उत्पादकांना केंद्राचा दिलासादेवेंद्र फडणवीस यांनी...

उद्धव ठाकरेंचा पीए पैसे घेऊन...

उद्धव ठाकरेंचा पीए पैसे घेऊन पद विकतो!शिंदेसेना - भाजपचे गंभीर आरोपमुंबई।...