हैडलाइन

भीरा थाना क्षेत्र के सुजान टांडा में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग,आग से लाखों का सामान जलकर राख


लखीमपुर खीरी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अज्ञात कारणों के गांव में आग लग गई तेज हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,आग लगने की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई । वही आग लगने से एक मवेशी और एक महिला झुलस गई ।

आपको बता दें जिले के भीरा थाना क्षेत्र के सुजान टांडा में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई आग की चपेट में दो घर आ गए जिससे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर एक मवेशी और गांव की वेदपाल की पत्नी आग से झुलस गई, जिसे भीरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है । जानकारी के अनुसार वेदपाल पुत्र भोला के घर अचानक आग लग गयी तो वही पड़ोश के  रामनिवास पुत्र भारत का घर भी आग की चपेट में आ गये ।जिसमें घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे उनका लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है । वही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया ।


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...