हैडलाइन

दिल्ली : नीचे आ रहा कोरोना का ग्राफ, एक्टिव केस और कंटेनमेंट जोन दोनों घटे

दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (COVID-19) का ग्राफ अब नीचे आता दिख रहा है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 3700 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 5 लाख 82 हजार से अधिक हो गई है। वहीं आज संक्रमण से 82 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 9,400 से अधिक हो गई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के  3,734  नए मरीज मिले हैं, वहीं, 82 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,82,058 हो गई है। आज दिल्ली में 4,834 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।
राजधानी में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 29,120 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 5,43,514 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 9,424 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 75,230 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 33,298 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 41,932 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 6,50,0700 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 3,42,142 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 5759 हो गई है।
बता दें कि, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए फिलहाल दिल्ली में नाइट या वीकेंड कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जस्टिस हीमा कोहली और जस्टिस सुब्रह्मण्यम प्रसाद की बेंच को इस बारे में जानकारी दी। अदालत ने 26 नवंबर को पूछा था कि क्या कोरोना से निपटने के लिए शहर में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है, जैसा कि कई अन्य राज्यों ने किया है।
दिल्ली सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट में बताया कि सरकार ने 31 दिसंबर तक मंजूरी दी जाने वाली गतिविधियों और प्रतिबंधित गतिविधियों के संबंध में पहले से जारी आदेशों की ही यथास्थिति बनाए रखने संबंधी आदेश जारी किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसलिए 31 दिसंबर तक किसी भी नई गतिविधि को मंजूरी नहीं दी जा सकती है। अदालत द्वारा जारी निर्देश और सलाह वकील राकेश मल्होत्रा की राष्ट्रीय राजधानी में जांच बढ़ाने और तेजी से परिणाम देने को लेकर दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान आई है।


Most Popular News of this Week

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...

एनएमएमटीच्या ताफ्यात दाखल...

            नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रमाच्या अर्थात...

जेजुरी मार्गावरील...

 सासवड–जेजुरी मार्गावर झालेली दुर्घटना अत्यंत वेदनादायी आणि मन हेलावून...

भाजपा को ‘वन नेशन, वन पॉलिटिकल...

भारतीय जनता पार्टी संविधान का उल्लंघन करते हुए ईडी, सीबीआई तथा अन्य...

‘लाडकी बहिण’ योजनेवर...

भारतीय जनता पक्षाच्या सरकारने असा एकही विभाग अथवा क्षेत्र सोडले नाही जेथे...