हैडलाइन

भारत को जानने के लिए हिंदी जानना आवश्यक : ग्रेग पार्डो

भारत को जानने के लिए हिंदी जानना आवश्यक : ग्रेग पार्डो


मुंबई: मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता ग्रेग पार्डो ने हिंदी भाषा की खासियत का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी दुनिया के लिए जरूरी भाषा बनती जा रही है। भारत को जानने के लिए हिंदी जरूरी है और यही वजह है कि पिछले कुछ साल से अमेरिका से बड़ी संख्या में छात्र हिंदी सीखने के लिए भारत आ रहे हैं।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर  मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से बुधवार की शाम बांद्रा (पूर्व) के उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में आयोजित हिंदी सेवा सम्मान एवं स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अभिनेता आशुतोष राणा ने कहा कि हिंदी भाषा को अगर हम गरिमा प्रदान करगें तो वह भी हमें गरिमा प्रदान करेगी। 

कौशल विकास व रोजगर पालकमंत्री, मुंबई उपनगर मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि हिंदी जबान बहुत प्यारी और मीठी होती है, जो इसके संपर्क में आता है उसे हिंदी फेविकोल की तरह पकड़ कर अपना बना लेती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत आगे बढ़ रहा है। ऐसे में हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश के विकास के साथ राजभाषा हिंदी का भी विकास होगा।

          विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जो सभी दिलों को जोड़ने का काम करती है। यह किसी से किसी को तोड़ने की बात नहीं करती। उन्होंने आज का यह कार्यक्रम पत्रकारों का है। पत्रकार बुद्धिजीवी होते हैं। पत्रकारों के हाथ में जो कलम होती है,वह कलम नहीं तलवार है। पत्रकार अपनी विश्वसनीय खबरों से सरकार को हिलाने का काम करते हैं।

सांसद मनोज कोटक ने कहा कि हिंदी साहित्य का प्रभाव इस शहर पर बहुत है। हिंदी का प्रयोग अच्छे कार्य के किए किया जाना चाहिए न कि राजनीति के लिए। उन्होंने कहा कि पत्रकर कलम का धनी होता है। उसके हाथ में कलम होती तलवार नहीं। पत्रकार का कार्य है रचनात्मक कार्यों में सहयोग देना। पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष नसीम खान ने कहा की हिंदी के लिए कार्य करने वालों को आगे लाने की पहल अच्छी है। मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा की हिंदी सबकी भाषा है। 

          वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि 45 साल की पत्रकारिता की सेवा करने के बाद पहली बार मुझे मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। लेकिन दुःख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि हिंदी पत्रकारों को वह सम्मान और हक नहीं मिला, जिसका वे असली हकदार हैं। 

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से योगायन समूह के प्रमुख डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह, अभिनेता आशुतोष राणा, छत्तीसगढ़ साहित्य परिषद के संरक्षक डॉ राजाराम त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शना द्विवेदी और अमेरिकन महा वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता के ग्रेग पार्डो को हिंदी भाषा के विकास में योगदान के लिए हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान कई सामाजिक, साहित्यिक, अभिनय कला क्षेत्र और राजनैतिक क्षेत्र के जानी-मानी विभूतियों को ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर एन सिंह, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, महासचिव विजय सिंह कौशिक, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, कार्यकारिणी

सदस्य हरगोविंद विश्वकर्मा, सैयद सलमान, अशोक शुक्ला, अखिलेश तिवारी व अखिलेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधि जैन तथा आभार सुरेंद्र मिश्र ने व्यक्त किया।



Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

भाजपचे मंत्री रमाकांत गुप्ता...

मुंबईतील दादर रेल्वे स्थानकावर गांधी जयंतीनिमित्त स्वच्छता अभियान’...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...