हैडलाइन

पनवेल के चर्च में चोरी

पनवेल के चर्च में चोरी

पनवेल। पनवेल शहर के लाइन आली इलाके में स्थित सेंट फ्रांसिस न्यू चर्च में तीन दिन पहले चोरी हो गई थी. चर्च की अलमारी से पांच हजार नकदी की चोरी के बाद चर्च प्रबंधन ने आक्रोश जताया है. चोरी 19 से 21 जून के बीच हुई. दो दिन पहले चर्च के प्रबंधक द्वारा पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने इलाके का जायजा लिया.  पुलिस ने देखा कि चोर चर्च की इमारत का पिछला दरवाजा तोड़कर चर्च में घुसा है.  फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


Most Popular News of this Week