हैडलाइन

नागरिको का पैसा फिजूल खर्च कर रहा प्रशासन- कॉंग्रेस का आरोप

नागरिको का पैसा फिजूल खर्च कर रहा प्रशासन- कॉंग्रेस का आरोप,

हजारों पेड़ो की बली नही जाने देंगे


नवी मुंबई। सिडको की प्रस्तावित 9.678 किमी खारघर-बेलापुर कोस्टल सड़क के लिए हजारों पेड़ो की बली जाएगी. आंतरिक क्षेत्र की शांति भंग होगी. जिसके कारण यह मार्ग नागरी इलाके के बजाय समुद्री इलाको से निकाले ऐसी मांग कॉंग्रेस ने की है. इसके साथ ही नेरुल जेट्टी एंव मनपा द्वारा बेलापुर में बनाये गए पार्किंग भवन को लेकर कॉंग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा. सोमवार को महारष्ट्र प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी द्वारा नवी मुंबई के वाशी स्थित कॉंग्रेस भवन में सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी. इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद नाशिर हुसैन, नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष अनिल कौसिक,नवी मुंबई कोंग्रेस प्रवक्ता रविन्द्र सावंत, राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम, जर्नल सेक्रेटरी आबा दलवी उपस्थित थे. 

अटल सेतु होने के बावजूद जेटी क्यों ?

सैय्यद नाशिर हुसैन ने कहा नेरुल जेट्टी का कार्य 2017 से सुरु होकर बंद हुआ, इसके लिए सिडको ने नागरिको का करोड़ो रूपये फिजूल में बर्बाद किया. उन्होंने आरोप लगाते हुवे कहा कि सिडको की प्लानिंग ही गलत. उन्होंने कहा कि पानी की गहराई कम होने के बावजूद सिडको ने इस कार्य को आरंभ किया. हाई टाईट के समय पानी का लेवल 6 मीटर होना चाहिए लेकिन वंहा लेवल 3.5 मीटर है, नेविगेशन गलत. उन्होंने कहा कि अटल सेतु से 15 से 20 मिनट के लिए 500 रुपये रिटर्न खर्च आती है. इतना ही नही शेयरिंग टैक्सी भी 150 रुपये किराया लेती है. जबकि जेट्टी का किराया 2000 है. जो कि नागरिको के लिए पडवड़े लायक नही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सिडको हर साल मेंटेनेंस के नाम पर पैसा बर्बाद कर रही है. उन्होंने बताया कि अब सिडको इसे फ़िल्म सिटी को देने की तैयारी कर रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुवे कहा की नवी मुंबई का विकास करते समय 30 साल पहले मास्टर प्लानिंग की गई थी तब अब बीच मे अटल सेतु होने के बावजूद जेटी क्यों ऐसा सवाल खड़ा किया.


मनपा प्रशासन का मनमाना कार्यभार

आबा दलवी ने कहा कि नवी मुंबई करो के टैक्स का नुकसान किया जा रहा है. वर्तमान में लोकप्रतिनिधि नही होने के कारण पालिका एंव मनपा अधिकारी मनमाने तरीके से पैसे उड़ा रही है. अच्छे सड़को एंव फुटपाथों का मरम्मत किया जा रहा है यह क्यों. उन्होंने बताया कि बेलापुर में पालिका का पार्किंग भवन तैयार है लेकिन वंहा आपातकालीन स्थिति के लिए कोई व्यबस्था नही की गई है. शाम के समय शहर के बाहर से युवा पीढ़ी वंहा आकर पब डिस्को एंव बारो में जाति है. जिसके कारण वाहने सड़कों पर कहीं भी पार्क होने से नागरिको को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.  

एक तरफ पेड़ लगाने की अपील, दूसरी ओर पेड़ काटने की तैयारी

नवी मुंबई जिल्हा अध्यक्ष अनिल कौसिक ने कहा कि जंहा मोदी जी एक पेड़ मां के नाम अभियान को चालू कर पेड़ लगाने की अपील कर रहे है. लेकिन  प्रस्तावित कोस्टल रोड के लिए 30 हजार पेड़ो की बली देने की तैयारी सिडको की है. उन्होंने कहा की डेवलोपमेन्ट का कोई विरोध नही लेकिन पर्यावरण को हानि नही होने देंगे. राष्ट्रीय प्रवक्ता चित्रा बाथम ने कहा कि सुबह शाम लोग सेक्टर 15 बेलापुर में टहलने जाते है. इस दौरान स्थानिक वाहन चालक भी नागरिको को देख अपना रास्ता बदल लेते है तब सिडको पर्यावरण को नुकसान सहित मनमाना क्यों कर रही है।


Most Popular News of this Week