हैडलाइन

खारघर की समस्याओं का समाधान करने की विधायक प्रशांत ठाकुर से नागरिकों की मांग

खारघर की समस्याओं का समाधान करने की विधायक प्रशांत ठाकुर से नागरिकों की मांग


पनवेल। खारघर सेक्टर 34 और 35 इलाके के सड़कों की हालत बदत्तर हो गई हैं, साथ ही नागरिको को सिडको से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है. इसको लेकर इलाकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग विधायक प्रशांत ठाकुर से नागरिको ने मांग की है. इस दौरान हाइड पार्क सोसायटी के पदाधिकारी संगीता शुक्ला, विजय पाटिल, सर्वेश्वर शर्मा, भाजपा के उत्तर रायगढ़ जिला सचिव ब्रिजेश पटेल, मंडल उपाध्यक्ष विनोद घरत, सोनल सहित निवासी उपस्थित थे।


खारघर के हाइड पार्क सोसाइटी में विधायक प्रशांत ठाकुर की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में सिडको से कम दबाव से पानी की आपूर्ति होने के कारण कई बार नागरिकों को टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है. इलाकों की सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं. खुले मैदान में डेब्रिज डाला जा रहा है लेकिन न तो मनपा कार्यवाई कर रही है और ना ही सिडको. नागरिकों ने ठाकुर के ध्यान में लाया कि सिडको द्वारा आरक्षित मैदानों और पार्कों को बच्चों के खेलने के लिए विकसित किया जाए. इसपर ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन देते हुवे कहा कि जल्द ही ट्रैफिक पार्क पार्क विकसित किया जाएगा. शहर की मुख्य सड़कें पक्की होने जा रही हैं.  ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वह सेक्टर 34 और 35 क्षेत्र में आंतरिक सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए निविदाएं निकालने के लिए प्रयास करेंगे।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...