हिन्दुस्तान चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दि. 16 नवम्बर, 2026 को दीपावली स्नेह सम्मेलन आयोजित किया। चेम्बर के अध्यक्ष सुशीलजी गाड़िया ने उपस्थित अतिथियों को दीपावली एवं नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह ऐसा त्यौहार है जो लोगों को अंधकार से प्रकाश और अवनति से प्रगति की ओर जाने को प्रेरित करता है। उन्होंने सभी को शुभेच्छा देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि तववर्ष व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। उपाध्यक्ष रामकिशोर दरक, समान्य मंत्री गोबिंद सराफ एवं महेन्द्र जैन ने अतिथियों का सत्कार किया।
दीपावली सम्मेलन के अवसर पर महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने चैंबर को एवं सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि चैंबर व्यापार के हित में तथा सामाजिक, शैक्षणिक, मेडिकल क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है।
इस समारोह में नगरसेवक आकाश पुरोहित, जनक संघवी, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में प्रमुख वस्त्र व्यवसाय से संबधित संस्थाओं के पदाधिकारी एवं व्यवसायीगण उपस्थित थे। कोषाध्यक्ष अमृत खिवेसरा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एम.सी.एच. स्कूल के अध्यक्ष सुरेन्द्र गाड़िया, सम्मान्य मंत्री रामप्रसाद बिदावतका, मोहनलाल अग्रवाल, चिकित्सालय अध्यक्ष सुरेशकुमार शाह, उपाध्यक्ष विजय बगड़िया, संरक्षक बैजनाथ रुंगटा, हरिराम अग्रवाल, शिखरचंद जैन,उत्तम जैन सहित बड़ी संख्या में में प्रमुख व्यापारियों की उपस्थिति रही।