हैडलाइन

सर्वे के प्रथम दिन स्वास्थ्य कर्मियों ने 45 हजार घरों का किया सर्वे 3.57 लाख लोगों का हुआ सर्वेक्षण

गाजीपुर- कोविड-19 संक्रमित का घर-घर सर्वे का कार्यक्रम 5 जुलाई से 15 जुलाई तक शासन के निर्देश पर पल्स पोलियो की टीम के द्वारा कराए जाने के निर्देश के क्रम में जनपद गाजीपुर के 17 ब्लॉक में सर्वे का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। जिसके लिए कुल 972 टीम काम कर रही है।और प्रथम दिन इस टीम के माध्यम से 45.77 हजार घरों का सर्वे किया गया। जिसमें 3.57 लाख लोगों का सर्वे किया गया।


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि शासन के द्वारा ऐसे लोगों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था जो पॉजिटिव मरीजों के कांटेक्ट में आए हो, दूसरे प्रदेशों से आने वाले हो, ऐसे लोगों को चिन्हित कर 24 घंटे के अंदर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिस के क्रम में जनपद में 17 ब्लॉक में कुल 972 टीम कार्य करना शुरू कर दी है। इन टीमों के द्वारा 45.77 हजार घरों का सर्वे किया गया.। जिसके माध्यम से कुल 3.57 लाख लोगों का सर्वे हुआ। इस सर्वे के दौरान डायबिटीज के 1068,हाई ब्लड प्रेशर के 341, कैंसर के 25, हार्ट डिजीज के 210, किडनी डिजीज के 36 मरीज पाए गए। इसके साथ ही सर्दी खांसी बुखार और दमा खांसी के कुल 447 मरीज पाए गए। जिसका अगले 24 घंटे में  सैंपलिंग के लिए भेजा जाएगा। और पॉजिटिव रिपोर्ट आ जाने पर उन मरीजों को L1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर उनका इलाज कराया जाएगा।


उन्होंने बताया की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में प्रतिदिन 400 मरीजों की जांच कराने के निर्देश दिए थे।जिसके कर्म में सर्वे टीम के द्वारा लगातार सर्वे का कार्यक्रम आगे चलता रहेगा और शासन का जिस तरह का मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों का सैम्पलिंग करा कर कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...