हैडलाइन

श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के तत्वाधान में मुंबई के डब्बावालों को राज्यपाल कोश्यारी ने दी साइकिल भेंट 

श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के तत्वाधान में मुंबई के डब्बावालों को राज्यपाल कोश्यारी ने दी साइकिल भेंट 


भविष्य में हवाई जहाज से उड़ेंगे डब्बावालों के बच्चे:राज्यपाल


मुम्बई, अक्टूबर 19: मुंबई के सभी डब्बावाले मेहनत करके लोगों को भोजन पहुंचाने का पुण्य काम कर रहे हैं। अच्छा काम करने वालों की ईश्वर हमेशा मदद करता है। आज भले ही डब्बावाले साइकिल से चल रहे हैं लेकिन मैं ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि उनके बच्चे भविष्य में कार और हवाई जहाज से चलें, यह कहना है महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का। सोमवार को राजभवन में श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के तत्वाधान में मुंबई के डब्बावालों का सम्मान व साइकिल भेंट कार्यक्रम में श्री कोश्यारी ने यह बातें कहीं। 


उन्होंने कहा कि बहुत लोगों के पास ज्ञान और धन होता है पर दूसरों को दे नहीं पाते हैं। मनुष्य वही है जो दूसरों के काम आए। बहुत लोगों के पास पैसा नहीं होता है, वे भी दूसरों की मदद करते हैं। ऐसे ही लोगों से यह समाज चल रहा है। 


प्रतिष्ठान के कामों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि साईं इनकों इतनी शक्ति दें कि वे और भी अच्छा काम करें। बहुत लोगों के पास संपत्ति होती है लेकिन वे अच्छा काम नहीं कर पाते हैं। बहुतों के पास ज्ञान होता है वो दें नहीं पाते हैं। छोटी-छोटी मदद से भी लोगों को बहुत राहत मिलली है।


इस कार्यक्रम में श्री साईं श्रद्धा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य शुभ्रांशु दीक्षित ने राज्यपाल का पुष्पगुच्छ, शॉल और गणेश की मूर्ति देकर सम्मान किया। वहीं राज्यपाल ने मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तलेकर और दशरथ केदार सहित कई डब्बावालों को साइकिल की चाभी वितरित की। 


श्री दीक्षित ने कहा कि पिछले छह महीनों से ज्यादा समय तक लॉकडॉउन लगे रहने के कारण डब्बावालों की स्थिति खराब हो गई थी। इस दौरान डब्बावालों की साइकिल बरसात में भीगकर ख़राब हो गईं थी। जब इस बारे में हमारे प्रतिष्ठान को पता चला तो हमने तय किया कि हम लोग डब्बावालों को नई साइकिल भेंट करेंगे।


उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपनी छोटी सी पहल से  डब्बावालों को साइकिल भेंट की है। हमें उम्मीद है कि समाज के और लोग भी डब्बावालों की मदद के लिए आगे आएंगे।


Most Popular News of this Week

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

भक्ति, संगीत और उत्साह से सजी...

मुंबई के Alberione Hall, St. Paul's College & Media Complex, Bandra West में वरिष्ठ नागरिकों के लिए "Bhajan Jamming Evening" का...

ALL INDIA NAU SAINIK CAMP 2026 CONCLUDES AT INS SHIVAJI, LONAVALA

The National Cadet Corps’ flagship annual training camp for Naval Wing cadets, All India Nau Sainik Camp (AINSC) 2026, concluded at INS Shivaji, Lonavala. Organized by NCC Directorate Maharashtra...

महापौर रितू तावडे यांच्यासह...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे, विरोधी पक्षनेता किशोरी पेडणेकर, समाजवादी...