हैडलाइन

ईशान्य मुंबई कांग्रेस की तिरंगा रैली का शिवाजी नगर में भव्य स्वागत

ईशान्य मुंबई कांग्रेस की तिरंगा रैली का शिवाजी नगर में भव्य स्वागत


ग्लोबल चक्र न्यूज 

मुंबई: चाहे तो कोई भी अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर घर लगा सकता है और फहरा भी सकता है।लेकिन कांग्रेस पार्टी लगाये और फहराये उसकी बात ही कुछ और है।यदि कोई उस वक्त गौर से देखे जब तिरंगा झंडा कांग्रेस के झंडे के साथ हवा में लहरा रहा होता है।तब दोनों का रंग एक दुसरे के साथ इस कदर घुल-मिल जाता है जैसे दुध में पानी।इसका एक  मुख्य कारण है एक दूजे से भावनात्मक लगाव।देश की आज़ादी से पूर्व ही कांग्रेस ने अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का इजाद कर लिया था।यह बात भला कोई कैसे भूल सकता है कि आजाद भारत और कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही सर्वप्रथम लाल किला से तिरंगा ध्वज को फहराया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और देशवासियों को आजादी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के महत्व को बताने के लिये आज़ादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस स्वर्ण जयंती महोत्सव पर 9 अगस्त क्रांति दिवस से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक सम्पूर्ण देश में तिरंगा रैली का आयोजन किया है।

इसी परिपेक्ष्य में मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य अशोक भाई जगताप के निर्देश पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी के संयोजन में शिवाजी नगर मानखुर्द विधान सभा में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।लोटस कॉलोनी सिग्नल पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान ने मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव वसीम जावेद खान,जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,जिला प्रभारी अशोक सुत्रालय,जिला कार्याध्यक्ष अल्ताफ काजी,नसीम सिद्दिक्की आदि को शाल और पुष्पहार देकर रैली आरम्भ कराया।जिला कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख और जिला सेवादल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा की अगुआई में सेवादल के कई सिपाही अपने हाथों में देश की आन बान और शान तिरंगा झंडा लेकर अग्रिम कतार में चल रहे थे।उनके पीछे कांग्रेस के सैकडों नेताओं और कार्यकर्ताओं का जत्था चल रहा था।शिवाजी नगर की गलियों में तिरंगा और कांग्रेस का झंडा एक साथ हवा में लहरते देख हर किसी के दिल में देश प्रेम की भावना जाग उठी थी।उपर से भारत रत्न लता जी की अजर अमर देश भक्ति गीत,जरा आँख में भर लो पानी तो हर सुनने वाले की आंखें नम कर रहा था।भारी बरसात ने भी कांग्रेसियों के हौसले और हिम्मत को तिल भर भी डिगा न सकी।रैली में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं का भारी उत्साह तो बस देखते ही बनता था।स्थानिक नागरिकों ने जगह जगह फूल माला देकर रैली का उत्साह से स्वागत किया।  

गौतम नगर में तिरंगा रैली के समापन पर अब्राहम रॉय मनी और वसीम जावेद खान ने डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की आरती और तिलक लगा कर उनका सम्मान किया। 

डॉ सत्तार खान ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।और तिरंगा रैली की सफलता के लिए सभी ने मिलकर डॉ सत्तार खान को पुष्प माला से ढंक दिया।

इस तिरंगा रैली में पूर्व नगर सेवक रमेश कांबले,विकास तांबे,गफूर खान,सुनील येवले,विनोद जैन,सज्जाद शेख,अख्तरुनिस्सा शाह,आसमा शेख,रेशमा शेख,युनुस कुरेशी,कल्लू खान,समीर पटेल,ऑड लाडले,नसीमभाई केबलवाले,विनीत कदमधाड,नसीमा कुरेशी,हाजी मुजीबुल्लाह,सायरा बानो,अनिल पटेल,जेनेट डिसूजा,सुरेश सालवे के अलावा जिला, तालुका और वार्ड स्तर के सैकडों पदाधिकारी शामिल थे। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...