हैडलाइन

तालुका इलाके में डेंगू के मरीज

तालुका इलाके में डेंगू के मरीज

पनवेल। बरसात के कारण शहर में जगह-जगह पानी जमा हो जाती है. पानी जमा होने से कई प्रकार के मच्छर एंव जंतु पैदा हो जाते है. इसी के कारण स्वास्थ विभाग द्वारा सावधानी बरतने की अपील की जाती है. पिछले एक सप्ताह से सुरु बरसात के कारण पनवेल इलाके में पानी जमा होने से पनवेल में मच्छरों की संख्या बढ़ गई है. जिसके कारण पनवेल इलाके में डेंगू भी बढ़ते दिखाई दे रही है. फिलहाल पनवेल तालुका के गांवों में डेंगू के 18 मरीज पाए जाने की जानकारी स्वास्थ विभाग द्वारा दिया गया है।

      स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए जानकारी अनुसार पनवेल तालुका के करंजाडे में 5, सुकापुर में 4, उसर्ली खुर्द में 2, विचुंबे में 6 और विहिघर में 1 ऐसे कुल 18 मरीज मिले हैं.  रहवासियों का कहना है कि सूकापुर क्षेत्र में डेंगू के मरीज अधिक मिल रहे हैं.  जिसके कारण सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.  बरसात के कारण कई जगहों पर सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं और सड़कों पर गंदा पानी फैल रहा है. जिसके कारण ऐसे गंदे पानी पर बड़ी संख्या में डेंगू के मच्छर पनपते है. ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत को उचित उपाय करने की राय नागरिको द्वारा व्यक्त की जा रही है।


Most Popular News of this Week

सायन-कोलीवाड़ा में शाइना एनसी...

मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में शिवसेना UBT की ओर से शाइना एनसी के खिलाफ ‘चप्पल...

भांडुप (पश्चिम) येथील गुजराती...

भांडुप (पश्चिम) येथील गुजराती हिंदू स्‍मशानभूमीच्‍या समस्‍या तातडीने...

शिवसेना प्रवक्त्यांकडून...

स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर यांचा अवमान करणाऱ्या सोनिया गांधी...

मुंबईतील समुद्र...

मुंबईच्या सागरी किनारपट्टीचे प्रदूषण कमी करून समुद्र स्वच्छ व...

कांदिवली पश्चिम येथे १५...

पदपथांवर पादचाऱ्यांना सुलभपणे मार्गक्रमण करता यावे, यासाठी बृहन्मुंबई...

दहिसर येथील पाटीलवाडी...

रस्त्यांवरील वाहतुकीचे अडथळे दूर करून वाहतूक अधिक सुरळीत करण्याच्या...