हैडलाइन

चाइनीस मोबाइल ऐप का करें बहिष्कार- नरेन्द्र


हरिओम बुधौलिया/कोंच- उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल गुल्लू ने पत्र जारी करते हुए समस्त आम जनमानस व दिव्यांगजन कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्यों वरिष्ठ सामाजसेवियों संस्थाओं से यह अपील की है कि वह अपने व अपने परिवारी जनों के मोबाइल फोन से चायनीज पचास से भी अधिक मोबाइल एप्लीकेशंस तत्काल प्रभाव से हटा दें, उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निम्नलिखित मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल ना करने की सलाह दी गई है, इन मोबाइल एप्लीकेशंस के इस्तेमाल करने से मोबाइल में सुरक्षित डाटा के साथ पड़ोसी मुल्क चीन कई प्रकार से छेड़छाड़ कर सकता है। समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी हाल ही में बॉर्डर पर चीन की कायरता पूर्ण हरकत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, तथा कोरोना काल जैसी खतरनाक बीमारी भी चीन की ही देन है जिससे हर भारत वासी के साथ पूरी दुनिया भी जूझ रही है। हमें चीनी प्रोडक्ट और चीनी वस्तुओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर राष्ट्र हित मे लोकल को बोकल बनाना चाहिए, जिससे हमारे देश की आर्थिक तौर पर और मजबूत होगा साथ ही लोगो को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। गुल्लू ने पड़ोसी मुल्क चीन और पाकिस्तान को अपनी औकात में रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे भारत देश का बच्चा- बच्चा नापाक हरकतों पर मुंह तोड़ जबाब देने के लिए हैसियत रखता है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...